
सासाराम (रोहतास) जिले के करगहर प्रखंड अंतर्गत ठोरसन पंचायत के ठोरसन गांव में मां काली का प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ आयोजन किया गया। ठोरसन ग्राम में ग्रामीण जनता के सहयोग से पुरानी काली माता को नए भवन में प्रवेश हेतु गांव के कावंरिया बक्सर से पैदल जल लाकर फकिला नहर में माताओं के कलश में जल डाले गए। श्री बाल ब्रह्मचारी शंकर नंद महाराज के सानिध्य में विद्वान पंडित अजीत बाबा गया, मदन चौबे सासाराम ने मंत्र उच्चारण कर विधि विधान से जल यात्रा का आयोजन किया गया। मां काली की प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ में सभी ग्रामीण जनता ने नाच गाने के साथ पैदल एवं चिलचिलाती धूप में उत्साह पूर्वक आए माता के प्रांगण में कलश स्थापना किया गया। 31मई से 3 जुन तक ब्रह्मचारी शंकरा नंद महाराज का 5 बजे से 7 बजे संध्या तक प्रवचन किया जाएगा। 3 जून को भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। इस यज्ञ के मुख्य यजमान सरोज सिंह एवं नगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में इसके देखरेख किया गया। कल्याणपुर पैक्स अध्यक्ष गोवर्धन सिंह सभी कांवरिया एवं महायज्ञ के जल यात्रा में शामिल सभी माताएं बहने को उचित जल की व्यवस्था किए। अरुण कुमार सिंह पूर्व उप प्रमुख एवं पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पप्पू राऊत, उप मुखिया कृष्ण कुमार सिंह, सुनील सिंह, मनीष सिंह, उमेश प्रसाद श्रीवास्तव, सतेंद्र प्रजापति, चंद्रमा सिंह, कलेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, राजवंश सिंह, विजय सिंह, रामा मुनी सिंह, उमेश राऊत, संजय बैठा, उमेश राम, मुद्रिका प्रजापति, चंदन पासवान, राजेंद्र साह, नीरज साह, कन्हैया सिंह एवं हजारों की संख्या में माताएं बहनें काली मां की प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ में उपस्थित हुए।