
सासाराम (रोहतास) गुरुदेव शिवनारायण सिंह यादव के मूर्ति का अनावरण के तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक शिव नारायण सिंह यादव स्मारक समिति के अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में कुशवाहा सभा भवन में हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 जून 2023 को गुरुदेव शिवनारायण सिंह का जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर उनके मूर्ति का अनावरण होगा। जिसमें डॉक्टर स्वपन कुमार घोष राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा, प्रधान महासचिव प्रमोद चौधरी, महासचिव मनोज यादव, महासचिव अवध बिहारी चौधरी विधानसभा अध्यक्ष, डॉ कांति सिंह पूर्व मंत्री भारत सरकार, सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव, जिले के सभी विधायक, सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष यादव महासभा की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा। मूर्ति अनावरण के पश्चात शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में जयंती समारोह होगा। बैठक में ललन सिंह यादव, सच्चिदानंद सिंह, सत्यनारायण स्वामी, संजय सिंह कुशवाहा, पवन सिंह, अली हुसैन, हरि नारायण सिंह, सिपाही लाल यादव, छोटेलाल सिंह, रामअवतार मौर्य, नारायण सिंह, बाबू सिंह यादव, सिपाही लाल यादव, छोटेलाल सिंह, सरोज कुमार, भगत सिंह, राम नारायण सिंह, बाबूचंद सिंह, विनय यादव, रामचंद्र सिंह, शिव मुनि सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।