
करगहर (रोहतास) प्रखंड मुख्यालय करगहर में महागठबंधन के आह्वान पर जदयू राष्ट्रीय जनता दल सीपीआई, सीपीएम माले, कांग्रेस द्वारा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता एवं सीपीआई प्रखंड सचिव महेंद्र प्रसाद गुप्ता के संचालन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को आयोजन दिया गया। धरना में राजद के प्रखंड अध्यक्ष शकील अहमद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, कन्हैया उपाध्याय, माले के भगवान राम, मनोज गुप्ता, जदयू के गुप्तेश्वर सिंह, मुस्ताक अंसारी, बच्चा सिंह, राम सिहासन सिंह, पप्पू रावत, संजय पटेल, सीपीआई के जग नारायण गुप्ता, रामचंद्र राम, रवि पासवान, लक्ष्मण पासवान, श्रीराम राम, राजद के विजय यादव, जय गोपाल यादव, वीरेंद्र सिंह, अशोक राय, शकूर मियां, अजय यादव, निर्मल पाठक, दीपक सिंह, बिकाऊ सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल होकर भाजपा की केंद्र सरकार को जनविरोधी नीतियों महंगाई बेरोजगारी सरकारी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ जाति जनगणना कराने के बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए पूरे बिहार में प्रखंड मुख्यालय पर महागठबंधन के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन कर बिहार वासियों के लिए अनेक मांगे रखी गई। वही महागठबंधन के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कोचस प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना में जाति आधारित जनगणना करने महंगाई व बेरोजगारी पर रोक लगाने संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के विरोध किसानों की आय दोगुनी करने उन्माद की राजनीति पर रोक लगाने गरीबों के आवास खदान योजना बंद करने की साजिश को बेनकाब करने एवं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए मांग करते हुए महागठबंधन के सभी घटक दलों ने बुलंदी के साथ अपनी आवाज उठाई। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित रहे कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विमलेश तिवारी (राजद) रमेश चौधरी (जदयू) हरिहर सिंह (पूर्व पैक्स अध्यक्ष) सुरेंद्र दुबे रामप्रवेश सिंह पूर्व पार्षद मुन्ना पासवान दिलीप केसरी धनंजय सिंह ललन चौबे संतोष पांडे जगमोहन सिंह उमेश सिंह बिंदा देवी परमानंद ताती चंद्रधन सिंह मुरारी ठाकुर जनार्दन सिंह राजू सिंह गोकुल चौहान बिट्टू पांडे इलियास अंसारी अखिलेश यादव सर्वेश्वर पाठक अनिल सिंह साथ ही धरना के अंत में कोचस प्रखंड अंचल अविनाशी को ज्ञापन भी सौंपा गया।