
संवाददाता, सासाराम. सासाराम के सिविल कोर्ट में तैनात एक और सैप के जवान की आज मौत हो गई। यमुना यादव भोजपुर जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर सेमरिया गांव के निवासी थे तथा नगर थाना से संबद्ध थे। फिलहाल उनकी पोस्टिंग सिविल कोर्ट में थी। बता दें कि कल भी गौरी प्रसाद नामक एक सैप के जवान की ड्यूटी के दौरान ही मौत हो गई थी। दो दिनों में दो सैप के जवान की सिविल कोर्ट में तैनाती के दौरान मौत हुई है। जिससे पुलिसकर्मियों में मायूसी छा गई हैं। बताया जाता है कि यमुना यादव की अचानक तबीयत बिगड़ी, लोग जब तक उन्हें अस्पताल ले जाना चाहा। उनकी मौत हो गई। बता दें कि इन दिनों गर्मी का तापमान 44 डिग्री को भी पार कर गया है। साथ ही हिट बेब भी चल रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करने में काफी परेशानी हो रही हैं। मृतक जमुना यादव के परिजन भी सासाराम पहुंच गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
रिपोर्ट: अविनाश कुमार, सासाराम