
सासाराम (रोहतास) नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन द्वारा अंबेडकर पथ तकिया में हरिवंश मोती राजकुटीर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जेपी सेनानी जलेश्वर दुबे (75 ), शिक्षक अर्जुन कुमार की मां श्याम प्यारी कुंवर (85), फ्यूचर फाउंडेशन कैरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक मो अली के पिता एवं नगर के पूर्व मुख्य पार्षद नाजिया बेगम के ससुर हाजी गुलाम मुर्तजा (80) के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता फाउंडेशन के संरक्षक सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक ने की। मौके पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शोक जताया। अपने शोक संदेश में फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने कहा कि जेपी सेनानी जलेश्वर दुबे न्यायालय में विधिक लिपिक का कार्य भी कर रहे थे जो गांधीवादी विचारधारा के एक मिलनसार एक नेक इंसान थे। वहीं शिक्षक अर्जुन कुमार की मां श्याम प्यारी कुंवर एक धार्मिक व्यक्तित्व के धनी थी। वहीं हाजी गुलाम मुर्तुजा एक नेक इंसान एवं समाजसेवी थे। शोक व्यक्त करने वालों में फाउंडेशन के प्रधान सचिव ए के सिन्हा अधिवक्ता, सचिव शैलेंद्र नारायण सिन्हा अधिवक्ता, अशोक कुमार एपीपी, रामबचन सिंह नोटरी, कुमारी शकुंतला सिंह अधिवक्ता, गौतम ऋषि सहित कई लोग शामिल थे। दोनों दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।