
* छात्र व छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन ने लाया रंग — डॉ बीरेंद्र
सासाराम (रोहतास) स्थानीय डी ए वी पब्लिक स्कूल के छात्र व छात्राओं ने राष्ट्रीय जाँच एजेंसी द्वारा आयोजीत नीट 2023 की परीक्षा मे अपना परचम लहराया है। विद्यालय के कुल 23 विद्यार्थी शामिल थे जो सभी सफल हुए। 23 विद्यार्थियों में से छात्राओं ने सर्वाधिक अंक के कर आपने प्रतिभा का लोहा मानवाते हुए परचम लहराए हैं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ बीरेंद्र कुमार ने बताया कि ये सफलता छात्र, छात्राओं की कड़ी मेहनत एवं शिक्षकों का सही मार्गदर्शन रहा है। ये सभी विद्यालय के नियमित विद्यार्थी रहे हैं। विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा संचालित नीट, जे ई ई रेमेडियल क्लास का भरपुर फायदा मिला है। मैं सभी सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की मंगलकामना करता हुँ।
टॉप विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है। खुशी कुमारी 621, कुमारी आकांक्षा 619, स्नेहा सिन्हा 619,क्षितिज कुमार 612, वंशिका कुमारी 607, अदिति पाण्डेय 603 (करेंट बैच) अविका पाण्डेय 633, प्रिन्सी कुशवाहा 611, अनन्या सिन्हा 609, और आदित्य कुमार 602 (प्रीवियस बैच) शामिल हैं। सफल हुए विद्यार्थियों को विद्यालय के शैक्षणिक पर्वेक्षक डॉ अभय कुमार सिंह, डॉ निरज नवल बिहारी, वरीय विज्ञान शिक्षक अशोक कुमार, निर्मल कुमार, बालिंद्र कुमार, धनंजय त्रिपाठी, विनय कुमार एवं रवि भूषण पाण्डेय सहित तमाम शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।