
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आरएलजेपी की युवा प्रकोष्ठ ने सासाराम में गुरुवार को युवा चेतना परिचर्चा का आयोजन किया। अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर कुमार पाल ने की। जबकि मंच संचालन जिलाध्यक्ष कपिल कुमार ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष हिमांशु पटेल मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के पास किसी भी तरह का विजन नहीं है। इस कारण बिहार में रोजगार सृजन के लिए किसी भी तरह का निवेश नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और सत्ता को बदलने में सक्षम भी। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा चाचा भतीजे के इस अराजकतावादी गढ़जोड़ को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार के विकास वाली सरकार का गठन होगा और बिहार के विकास का रास्ता तय होगा। इसके बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है। इस मौके पर कपिल कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने प्रदेश के विकास का रास्ता बनाने का सामर्थ्य है और उनके नेतृत्व में राजनीतिक परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि भविष्य के बिहार में उनके विजन को लोग सराह रहे हैं और पार्टी के विचारधारा को अग्रसर करने का प्रयास कर रहे हैं। रोहतास जिले में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। जिसमें सभी का सहयोग मिला है। मौके पर जंग बहादूर सिंह, बनारसी कुशवाहा, जय। प्रकाश कश्यप, विशाल सिंह, धीरज कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।