
सासाराम (रोहतास) श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजना, बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित जागरूकता रथ बिहार राज्य के सभी जिला एवं सभी प्रखंड में इस जागरूकता रथ द्वारा श्रमिको को श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजना, बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित जागरूकता रथ बिहार राज्य के सभी जिला एवं सभी प्रखं डमें इस जागरूकता रथ द्वारा श्रमिको को जागरूक किया जाता है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला में इस जागरूकता रथ को जिला सत्र न्यायधीश श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री सुनील कुमार वर्मा, श्री पुनीत कुमार गर्ग, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री ब्रजेश मनी त्रिपाठी, सी०जी०एम० श्री शक्तिधर भारती, श्रम अधीक्षक श्री चन्दन कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से रथ को हरी झंडी दिखाकर रोहतास जिला में सभी प्रखंडों में श्रम विभाग के योजना की जागरूकता लिए रथ को रवाना किया गया। जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव ने इस जागरूकता रथ के बारे में बताया कि श्रमिको को श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित योजना की जानकारी उन्हें जन्म से लेकर मृत्यु तक मिलने वाले अनुदान से उन्हें एवं उनके परिवार को सशक्त किया जा सकता है। क्योंकि श्रमिक हमारे देश के विकास में अहम
भूमिका निभाते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव श्री ब्रजेश मनी त्रिपाठी द्वारा इस जागरूकता रथ के
बारे में बताया गया कि बाल श्रम उल्मूलन होना अनिवार्य है। बालक देश के भविष्य है, इन्हे शिक्षा एवं अन्य सुविधा देकर एक आदर्श समाज निर्माण किया जा सकता है। श्रम अधीक्षक श्री चंदन कुमार ने बताया कि यह रथ 23 जून से शुरू होकर 01 जुलाई तक सभी प्रखंडो में जायेगा, जहां योजना की जानकारी देना है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्री मनोहर कुमार ने बताया कि बीओसीडब्ल्यू पोर्टल पर श्रम विभाग द्वारा जारी किया गया है। जिसमें निर्माण श्रमिक का लेबर कार्ड बनाया जाता है। लेबर कार्ड बनने के बाद उन्हे मातृत्व लाभ, नकद पुरस्कार योजना, विवाह योजना, साइकिल योजना, मृत्युहित लाभ योजना, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ मिलता है। रथ का मुख्य उद्देश्य श्रम विभाग के सभी योजना की जानकारी श्रमिको को मिले ताकि वे इससे लाभान्वित हो एवं अपने एवं परिवार को खुशहाल रख सकें। बाल श्रम नियोजक कराते है तो पकड़े जाने पर आर्थिक दंड 20 हजार रूपया वसूला जाता है जो जिला बाल पुनर्वासन कोष में राशि जमा किया जाता हैं। मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार दास, श्रीमती सोनाली प्रभा, चाइल्ड लाईन के श्री ठाकूर रविन्द्र नाथ, आरिफ एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।