
संवाददाता, सासाराम. रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के चांदी गांव में शुक्रवार को एक महिला की मौत सांप काटने से हो गई। मृतका सुनीता देवी चांदी गांव के रहने वाले श्रीराम यादव की पत्नी थी। बताया जाता है कि वह घरेलू काम कर रही थी। उसी दौरान सुनीता को विषैले सांप ने डस लिया। जिसके बाद लोगों ने स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कर सुनीता को सदर अस्पताल में लाया। लेकिन उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया।