
सासाराम (रोहतास) प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल सासाराम आइ. एम. ए. के पूर्व अध्यक्ष सुविख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ, एवम प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर देवेन्द्र त्रिपाठी की 16 वी पुण्यतिथि प्रज्ञा निकेतन स्कूल के तीनो शाखाओं पर मनाया गया। विद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षकेतर कर्मी एवम प्रबंधन से जुड़े सभी लोगो ने डॉक्टर देवेन्द्र त्रिपाठी के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ा कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर विद्यालय के संगीत शिक्षक शंभू पांडेय द्वारा भजन प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि का कार्यक्रम विद्यालय के तीनो ब्रांचों यथा आकाशवाणी रोड सासाराम, खानीपुर कझाव तथा फजलगंज स्थित सिटी सेंटर ब्रांच पर मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉक्टर हिमांशु त्रिपाठी, मैनेजर ई. संजय त्रिपाठी, सचिव संजीव त्रिपाठी, संरक्षक श्री निवास त्रिपाठी तथा स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रानी त्रिपाठी, डॉक्टर आनंद भास्कर, देवशीला ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमति ममता त्रिपाठी एवं विद्यालय के प्राचार्य उदय तिवारी एवं कृष्णकांत पांडेय तथा सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी गण उपस्थित रहें। श्रद्धांजलि सभा के बाद दिवंगत आत्मा के शांति के लिए हवन पूजन एवम शांति पाठ किया गया जिसमे परिवार के सभी लोगों ने हिस्सा लिया। आज प्रज्ञा निकेतन के संस्थापक के बताये आचरण एवं व्यवहार का अनुसरण करते हुए विद्यालय चहुमुखी विकास कर सासाराम के शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण कृतिमान एवं योगदान प्रदान कर रहा है ।