
सासाराम में राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिलाध्यक्ष ने पार्टी के संगठन का विस्तार किया। जिसमे 14 प्रखंड अध्यक्ष, चार नगर अध्यक्ष के अलावे 25 उपाध्यक्ष तथा 19 जिला महासचिव की सूची जारी की। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक जनता दल का रोहतास जिला में संगठन विस्तार हो गया। बता दें कि कुल 19 महासचिव एवं 25 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इतने भारी भरकम संगठन विस्तार पर जिलाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से संगठन में सब को जगह दिया गया है। साथ ही रोहतास जिला के सभी प्रखंडों के कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह देने से पार्टी को बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि संगठन विस्तार के बाद कल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी सासाराम आएंगे एवं नए संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।