
* तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने हर्ष फायरिंग अभियुक्त दिनेश राम को पकड़ा
करगहर (रोहतास) एक कहावत आपने सुना होगा तू डाल डाल मैं पात पात अभियुक्त कितना हूं सातिर हो लेकिन पुलिस की निगाहों से बच नहीं सकता। ज्ञात हो कि 23/6/2023 को गांव से दक्षिण तरफ दिनेश राम के घर में छोटे बच्चे का बरही था। जिसके उपरांत बरही में नाच प्रोग्राम हो रहा था। रात्रि 2:00 बजे के लगभग हर्ष फायरिंग हुआ। जिसमें 2 लोग घायल बताए जाते हैं। पुलिस मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए आखिरकार हर्ष फायरिंग अभियुक्त को ढूंढ निकाली। बताया जाता है कि काफी मशक्कत के बाद पुलिस हर्ष फायरिंग का अभियुक्त दिनेश राम को अपने गिरफ्त में लाई। जो हर्ष फायरिंग करने के बाद से ही फरार चल रहा था। अंततः पुलिस ने उसे सलाखों में लाकर डाल ही दी। इसीलिए कहा गया है कि तू डाल डाल मैं पात पात। अपराधी कितना हूं शातिर हो लेकिन पुलिस की नजरों से नहीं बच सकता है। मामले की जानकारी करगहर थानाध्यक्ष सु़ंदेश्वर कुमार ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी पार्टी प्रोग्राम या फंक्शन में हर्ष फायरिंग करने वालों की अब खैर नहीं।
