
सासाराम. रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना के पडरिया गांव में ठनका गिरने से 18 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। मृतक पप्पू कुमार स्नातक का छात्र था। मृतक पडरिया के मुन्ना जी सिंह का पुत्र बताया जाता है। बता दे कि वह अपने पशु को चारा खिलाने गया हुआ था। इसी तरह तेज आवाज के साथ वज्रपात में पप्पू गंभीर रूप से झुलस गया तथा उसकी मौत हो गई।
वहीं, रोहतास थाना क्षेत्र के बभन तालाब में वज्रपात से जहां एक महिला की मौत हो गई। जबकि महिला के पति सुरेंद्र यादव झुलस गए हैं। उसे रोहतास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है। मृतक राजकुमारी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। इस घटना में दो मवेशी भी झुलस गए है। बताया जाता है कि रोहतास थाना के कैमूर पहाड़ी पर बभन तालाब के पास बज्रपात हुआ। जिसमें झुलसने से महिला की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में झुलसे दोनों मवेशियों का भी इलाज कराया जा रहा है।