
मोतिहारी के बच्चों के लिए स्पोर्ट्स नर्सरी खोलकर, खेल मैदान से जोड़ा जायेगा बच्चों को: रवि पाण्डेय
मोतिहारी – डी ए वी कॉलेज प्रबंधकर्त्री समिति नई दिल्ली के द्वारा शिक्षकों का प्रशासनिक स्थानांतरण व्यापक पैमाना पर किया जा रहा है। शनिवार को डी ए वी सासाराम के रवि भूषण पाण्डेय वरीय शारीरिक शिक्षा शिक्षक व निवर्तमान एन सी सी अधिकारी को सी एस डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य कौशिक विश्वास के द्वारा जॉइनिंग कराई गई।
मोतिहारी पहुँचने पर खेल संघ एवं अन्य संघों ने किया भव्य स्वागत
चुकी रवि भूषण पाण्डेय शारीरिक शिक्षा शिक्षक के साथ विभिन्न खेल संघों से जुड़े हैँ एवं रोहतास जिला कबड्डी संघ के सचिव के साथ – साथ शाहाबाद क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी व युवाओं के लिए कुशल मार्गदर्शक भी हैं।
पूर्वी चम्पारण के प्रतिभाओं की कमी नही है ,वरण उसे निखारने की आवश्यकता है।
पूर्वी चम्पारण कबड्डी संघ के सचिव दीपक कश्यप द्वारा रवि भूषण पाण्डेय के लिए एक सम्मान सभा का आयोजन एक स्थानीय शौर्य स्तम्भ पार्क कबड्डी ग्राउंड पर आयोजित की गया था।श्री पाण्डेय को पुष्पगुग्छ व फूलमला से स्वागत किया गया। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा की इस पावन धरती से मेरा जुड़ाओ लगभग 25 वर्षों से है। मैने यहां देखा की यहाँ प्रतिभा की कमी नहीं है वरन उसे निखारने की आवश्यकता है। वैसे मै पूर्वी चम्पारण कबड्डी संघ के सचिव दीपक कश्यप एवं अन्य खेल संघों के साथ विद्यालय के बच्चों के लिए खेल नर्सरी बनाने का प्रयास करूंगा, जिससे बच्चों को बचपन से हीं खेल मैदान से लगाव हो जाये। वैसे मैने अपने जिला रोहतास मे बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाने के लिए एडवांचर्स व रिक्रिएटिव एक्टिविटी व मनोरंजक खेल प्रारम्भ किया था जिसमे मुझे अभिभावकों का भी पुरा सहयोग मिला।मुझे आशा हीं नही पूर्ण विश्वास है की वैसे हीं यहाँ भी अभिभावकों भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. इस मौक़े पर कबड्डी संघ के सदस्यों के अलावा बॉक्सिंग संघ के जिला सचिव पवन कुमार, वॉलीबाल संघ के सचिव सचिन कुमार, डॉ मनीष कुमार सिंह सचिव बिहार राज्य डिफेंडो संघ, क्रीड़ा प्रशिक्षक जीतेन्द्र कुमार चौबे, कबड्डी के बालक व बालिका मौजूद रहे।
