
अविनाश श्रीवास्तव, सासाराम. सासाराम के सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। बता दें कि 12 जुलाई से ही आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिस कारण प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को भी दिक्कत हो रही है। इन लोगों का कहना है कि आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि की जगह दस हज़ार रुपये का मानदेय दिया जाए। साथ ही सरकारी कर्मी घोषित किया जाए। बता दे कि पूरे जिले में पिछले एक सप्ताह से यह आंदोलन चल रहा है। अपने मांगों के समर्थन में आशा की महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अपने 9 सूत्री मांगों को लेकर यह लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
Video Player
00:00
00:00