
सासाराम (रोहतास) जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023 के सफलतापूर्वक आयोजन के संबंध में डी०आर०डी०ए० सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी, रेलवे स्टेशन सासाराम से फजलगंज स्टेडियम तक प्रातः 07:30 बजे निकाली जायेगी। प्रभात फेरी का आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास एवं नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक द्वारा किया जायेगा।जिसमें प्रभात फेरी के मार्ग की साफ-सफाई नगर आयुक्त, सासाराम तथा सुरक्षाव्यवस्था थाना अध्यक्ष सासाराम द्वारा की जायेगी। न्यू स्टेडियम फजलगंज अवस्थित मंच का निर्माण एवं समतलीकरण की व्यवस्था कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल, सासाराम द्वारा की जायेगी तथा रंग-रोगन की व्यवस्था जिला नजारत, शाखा द्वारा की जायेगी। झण्डोतोलन स्थल पर पुलिस अधीक्षक रोहतास का आगमन प्रातः 08:45 बजे समाहर्त्ता सासाराम का आगमन प्रातः
08:50 बजे माननीय मंत्री महोदय का आगमन प्रातः 08:55 बजे तथा मुख्य समारोह स्थल पर झण्डोतोलन प्रातः 09:00 बजे होगा। झण्डे सही ढंग से बांधने की व्यवस्था सर्जेन्ट मेजर की होगी। समारोह स्थल पर अति विशिष्ट महानुभावों, वरीयतम पदाधिकारियों, माननीय सांसद, माननीय विधायक आमंत्रित व्यक्तियों, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों, प्रेस प्रतिनिधियों तथा महिलाओं की बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की जायेगी। आगन्तुकों का स्वागत अनुमण्डल पदाधिकारी, सासाराम एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सासाराम द्वारा किया जायेगा। आगन्तुकों की स-सम्मान बैठने की व्यवस्था हेतु जिलास्तरीय
पदाधिकारियों द्वारा की जायेगी।
समारोह स्थल पर परेड का आयोजन किया जाना है जिसमें 10 टीम भाग लेंगी। जिसके नोडल पदाधिकारी अनुमण्डल पदाधिकारी सासाराम एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सासाराम होंगे। परेड का पूर्वाभ्यास 08 अगस्त एवं 12 अगस्त को होगा तथा अंतिम पूर्वाभ्यास दिनांक 13 अगस्त को होगा। जिसमें राष्ट्रीय गान की टीम भी उपस्थित रहेगी। राष्ट्रीय गान हेतु अलग-अलग टीमों का चयन जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों से किया जायेगा। प्रमुख्य समारोह स्थल पर पेयजल, अग्निशमन एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था संबंधित विभागों द्वारा की जायेगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सादर आमंत्रित किया जायेगा तथा समारोह स्थल पर उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा यदि कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानि आने में असमर्थ हैं या नहीं आ सकें है तो उन्हें संबंधित अनुमण्डल के अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जायेगा। समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था संधारण की जिम्मेदारी अनुमण्डल पदाधिकारी सासाराम एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सासाराम द्वारा किया जायेगा। सासंकृति कार्यक्रम रात 08:00 बजे से होगा।
मुख्य झण्डोतोलन कार्यक्रम के बाद महादलित टोलों में झण्डोतोलन का कार्यक्रम प्रातः 11:45 बजे होगा जिस हेतु जिलास्तरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। दलित टोले की सूची जिला कल्याण पदाधिकारी रोहतास द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्त्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी बिक्रमगंज, डिहरी एवं अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।