By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: जमानत मिलने के बाद जेल से निकले पूर्व विधायक जवाहर, सरकार को बता डाला धृतराष्ट्र
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > जमानत मिलने के बाद जेल से निकले पूर्व विधायक जवाहर, सरकार को बता डाला धृतराष्ट्र
क्षेत्रीयसमाचार

जमानत मिलने के बाद जेल से निकले पूर्व विधायक जवाहर, सरकार को बता डाला धृतराष्ट्र

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2023/08/01 at 9:00 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published August 1, 2023
Share
SHARE

सासाराम के मंडल कारा में पिछले 3 महीने से बंद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद मंगलवार को जमानत पर जेल से बाहर निकले। उनके जेल से बाहर निकलते ही सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि मार्च महीने में रामनवमी के जुलूस के बाद सासाराम में हुए सांप्रदायिक दंगा के मामले में 30 अप्रैल को पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी हुई थी। तीन महीना 3 दिन के बाद उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के उपरांत भाजपा नेता जवाहर प्रसाद जेल से निकले हैं। उनके स्वागत के लिए भाजपा के विधान पार्षद संतोष सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी सहित कई नेता उपस्थित रहे।

https://kbnews.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Video-2023-08-01-at-8.34.44-PM.mp4
https://kbnews.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Video-2023-08-01-at-8.34.43-PM-1.mp4
https://kbnews.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Video-2023-08-01-at-8.34.43-PM.mp4
https://kbnews.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Video-2023-08-01-at-8.32.22-PM.mp4
https://kbnews.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Video-2023-08-01-at-8.32.21-PM-1.mp4
https://kbnews.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Video-2023-08-01-at-8.32.21-PM.mp4

जेल से निकलते ही उन्होंने जय श्री राम तथा हर हर महादेव के नारे लगाए तथा जेल से निकलते ही बिहार सरकार पर हमला किया तथा कहा कि बिहार में धृतराष्ट्र की सरकार चल रही है सरकार के मुखिया अंधे होकर पूरे बिहार में महाभारत करवा रही है। धृतराष्ट्र के रूप में यह सरकार पूरे प्रदेश में अन्याय कर रही है। लेकिन उन्हें न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा था। अंततः पिता समान जजों ने उन्हें जमानत दी। उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में वे निर्दोष साबित होंगे। जेल से निकलते ही वे अपने समर्थकों के साथ ताराचंडी मंदिर गए तथा वहां पूजा अर्चना की। बता दें कि सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा मामले में भाजपा नेता की गिरफ्तारी हुई थी। साथ में तीन दर्जन से अधिक भाजपा, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आदि के कार्यकर्ताओं के अलावा 100 से अधिक गिरफ्तारियां हुई थी। पूर्व विधायक के जेल से छूटने की सूचना के बाद नगर में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही रोहतास के एसपी विनीत कुमार भी आज सुबह से ही सासाराम नगर में बने हुए हैं।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: Communal Violence, jawahar prasad, Rohtas Latest News
GOVINDA MISHRA August 1, 2023 August 1, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0

Latest News

बेथल फुटबॉल अकादमी ने ब्लू कप टूर्नामेंट में बिखेरा जलवा, U-11 फाइनल में हार के बावजूद शानदार प्रदर्शन
क्षेत्रीय समाचार
युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म का असफल प्रयास, हिरासत में भेजे गए आरोपी
क्षेत्रीय समाचार
एसडीआरएफ ने रेस्क्यू चला कर सोन नदी से खोजा चाचा भतीजा का शव
क्षेत्रीय समाचार
मौका मिला तो डेहरी विधानसभा क्षेत्र को चमन बना दूंगा: सर्वेश पासवान
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?