
मधेपुरा : कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी क्लीनिक में सोमवार की संध्या इलाज कराने आई महिला की मौत होने पर गुस्साए लोगों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया। कुमारखंड वार्ड आठ निवासी गजेंद्र यादव की पत्नी प्रीति देवी कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उनका इलाज प्रखंड मुख्यालय स्थित सेवानिवृत फर्माशिष्ट ज्योतिष प्रसाद के निजी क्लीनिक में चल रहा था। महिला स्वस्थ हो गई थी। सोमवार की संध्या पशु चारा लेकर घर लौटने पर फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई। पडोसी युवक छतीस कुमार के साथ वह क्लीनिक पर आई। जहां कंपाउंडर ललन कुमार ने इंजेक्शन लगाया। इसके बाद महिला की स्थिति और खराब हो गई। थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
