
संवाददाता, सासाराम. सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब में गुरुवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम रेखा देवी था। स्थानीय लोगों के अनुसार, घर में लगे टेबल पंखा में करंट आ गया था। जिसकी चपेट में आने से रेखा देवी गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाना चाहा। तक रेखा देवी की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह आंगन में खाना बना रही थी। इसी दौरान टेबल फैन चलाया जा रहा था। जिसके तार संभवत: कई जगह से कटे हुए थे। जिस कारण करंट की चपेट में आने से रेखा देवी की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना देने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया।