
अभिषेक कुमार, तिलौथू. तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरैया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 80 पर मुखिया संजय चौधरी व उप मुखिया अमित गुप्ता के द्वारा सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज नामक संस्था की आशा सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें महिलाये अपने बच्चों को स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया गया। मुखिया संजय चौधरी ने महिलाओं को जागरूक करते हुवे कहा की स्वयं स्वस्थ रहना और अपने बच्चों को सुपोषित करके ही समाज को स्वस्थ बनाया जा सकता है। उप मुखिया अमित गुप्ता ने बताया कि जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी. तब तक समाज आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। हर मां अपने बच्चों को स्तनपान कराने का संकल्प लें। ऐसा सपथ दिलाया गया। इस अवसर परसीएचओ मनीषा किसको, एएनएम कांति कुमारी एवम पंचायत की सभी सेविका सहायिका उपस्थित रहीं।