
सासाराम (रोहतास) अनुसूचित जनजाति आयोग बिहार के अध्यक्ष शम्भु कुमार सुमन की अध्यक्षता में शुक्रवार को डी०आ०डी०ए० सभागार सासाराम रोहतास जिला अंतर्गत शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक दुसरी पाली में आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा का अधिकार अधिनियम कानुन वर्ष 2009 के अंतर्गत रोहतास जिला के सभी पंजीकृत निजी विद्यालय में 2012 से लेकर 2023 तक पहली कक्षा में या आस-पास में दुर्बल वर्ग और
अलामित समूह के बालक एस०सी०, एस०टी० बालकों को उस कक्षा के बालकों का मुल संख्या के कम से कम पच्चीस प्रतिशत की सीमा तक प्रवेश देने और निःशुल्क और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा उनके पुरा होने तक प्रदान होगा से संबंधित नामांकन का जायजा लिया। सभी विद्यालयों को निर्देश दिया की आर टी ई के तहत 25 प्रतिशत बच्चों का नामांकन अनिवार्य रूप से मिल जाय। इसे अपने स्तर से
प्रचार प्रसार किया जाय और आगंबाड़ी के पोषक क्षेत्र से बच्चों का का नामांकन किया जाय। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकरी, जनजाति मामलों के विशेषज्ञ डॉ० प्रमोद कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी, डी०पी०ओ० सर्व शिक्षा अभियान, सभी प्राधिकृत विद्यालय के प्रचार्य और निदेशक उपस्थित थे।
रोहतास जिला अंतर्गत सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक अयोजित की
गयी। अध्यक्ष महोदय द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। सर्वप्रथम पुलीस अधीक्षक रोहतास द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 एवं समय-समय पर ससोधित के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मामले में अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। पुलीस अधीक्षक महोदय द्वारा
अध्यक्ष महोदय को हर्ष व्यक्त करते हुए अवगत कराया गया कि अनुसूचित जनजाति महिला थाना का भवन निर्माण डिहरी में जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। जिससे मामले के निष्पादन में और गति आयेगी। एस सी, एस टी अत्याचार के मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित गति से निष्पादन हेतु अनुमंडल स्तरीय न्यायालय के स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है। मुआवजा पर मार्गदर्शन निर्गत करने हेतु प्रस्ताव रखा गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा एसपी महोदय के सारे सुझाव, प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए अनुपालन करने का आश्वासन दिया गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों आई सी डी एस, मनरेगा, परिवहन, प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, जिला उद्योग, पशुपालन आदि को निर्देशित किया गया कि अनुसूचित जनजाति के परिवारों को लाभान्वित करने हेतु विशेष ध्यान दिया जाय। वन विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि एससी के लोगों को महुआ, तेजपत्ता आदि के मामले में अनावश्यक केस दर्ज कर परेशान नहीं किया जाय। अभियान बसेरा के
अंतर्गत एसटी समुदायों को लाभान्वित कराने हेतु निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को पहाड़ी क्षेत्र में नल-जल की
सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया। जो नल खराब स्थिति में है उसकी अविलम्ब मरम्मती कराने का निर्देश दिया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी रोहतास द्वारा संचालित तीन आवासीय विद्यालय एवं एक छात्रावास के अच्छे स्थिति में
संचालित रहने से अवगत कराया गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा सदन को बताया गया कि अनुसूचित जनजाति कम्युनिटी हॉल में एक–एक लाइब्रेरी पंचायत भवन में प्रावधान हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अनुसूचित जनजाति के दो कम्युनिटी हॉल हेतु जमीन का चयन करना सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक रोहतास, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता रोहतास, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम, डिहरी, बिक्रमगंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ अभियंत्रण प्रमण्डल सासाराम, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सासाराम, महाप्रबंध जिला उद्योग केन्द्र रोहतास, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम रोहतास जिला पशुपालन पदाधिकारी रोहतास, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस रोहतास, सभी प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।