
संवाददाता, सासाराम. रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव में एक महिला ने शुक्रवार को जहर खाकर खुदकुशी कर ली। महिला का नाम रचना देवी था। जो ओम प्रकाश चौहान की पत्नी थी। बताया जाता है कि परिवारिक विवाद में रचना ने जहर खा ली। जिसके बाद आनन-फानन में उसे सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में महिला अवसाद में थी।अंततः उसने जहर खाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली।
