
सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने पार्टी के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिसमें सासाराम नगर के महामंत्री रह चुके संदीप कुमार सोनी को भाजपा के सासाराम नगर अध्यक्ष पद पर मनोनित किया है। जिसमे पार्टी कार्यक्रमों को मंडल स्तर पर चलाने व पार्टी की मजबूती के लिए इन्हें दायित्व सौंपा गया हैं। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं ने नये नगर अध्यक्ष संदीप कुमार सोनी को बधाई एवं शुभकामना दी है। जिले के महामंत्री विजय सिंह, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व नगर अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्ष सोनी सिन्हा, विधान परिषद सदस्य श्रीमति निवेदिता सिंह, संतोष सिंह, पंकज सिंह, विवेक सिंह, सुरेंद्र पाण्डेय, राम अवधेश सिंह, बजरंगी कुमार, रजनीश वर्मा, अभिषेक तिवारी, रवि पासवान, संतोष कुमार, चांदनी कुमारी, रेशमा कुमारी, गीता पाण्डेय, शरदचंद संतोष, रामजी महतो, ध्रुव सिंह, इंद्रजीत सिंह, विजय उपकार, संदीप ठाकुर, गुप्तेश्वर गुप्ता, मंटू पासवान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओ ने नये नगर अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।