
सासाराम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन के वर्षगांठ पर महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा तिरंगा झंडा फहराया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में सासाराम के धर्मशाला मोड़ स्थित गांधी स्मारक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान महात्मा गांधी के जयकारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि आज ही के दिन सन 1942 ई. में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। जिसमें देश की आजादी के लिए सभी वर्ग के लोग सामूहिक प्रयास किया था। जिसके कारण हमारा देश आजाद हुआ।
