
सासाराम (रोहतास) स्थानीय परिसदन में बिहार राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष संतोष कुमार निराला का आगमन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनता दल यूनाइटेड रोहतास के कार्यकर्ताओं ने संतोष कुमार निराला का भव्य स्वागत किया। मौके पर निराला जी ने कहा कि महा दलित परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन योजनाओं का लाभ महादलित परिवारों तक कितना पहुंच रहा है। महादलित समाज का कितना उद्धार और उत्थान हो रहा है। इसकी समीक्षा वे जिला प्रशासन के साथ मिलकर करेंगे तथा महादलित परिवार के विकास के लिए आवश्यक योजनाओं एवं कार्यों को बिहार सरकार तक पहुंचाने और उनको क्रियान्वित करने के लिए एक कड़ी का काम वह आयोग का अध्यक्ष होने के नाते करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, प्रमिला सिंह, अलख निरंजन, सिकंजय सिंह, असलम अंसारी, रेहाना खातून, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डोमाराम मुमताज अंसारी, वीरेंद्र गोंड, निर्मल राम, डॉ राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र राम, तौसीफ आलम, सूरज पासी, मुजतबा अहमद, अजय महतो, अजय मिश्रा, मनोज राम, संतोष पासवान, सविता देवी, सुरेंद्र राम, महेंद्र राम तथा सरोज राम सहित कई उपस्थित थे।