
राजपुर (रोहतास) राजपुर मंडल में भारतीय जनता पार्टी नोखा विधानसभा की बैठक राजपुर में प्रमुख कुंती देवी के लॉज पर संपन्न हुई विधान सभा की बैठक की अध्यक्षता राजपुर मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं संचालन नोखा ग्रामीण प्रभारी जितेंद्र सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री विजय सिंह ने आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए भाजपा के सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को सम्मानित करने का कार्य किए। जिसमें नोखा नगर से मनोज चंदेल, नोखा ग्रामीण से अनिल सिंह, राजपुर से दीपक गुप्ता, नासरीगंज नगर से लालबाबू सिंह को विभिन्न लोगों ने सम्मानित करने के कार्य किया। महामंत्री जी ने बताएं कि भारतीय जनता पार्टी का 9 से 15 अगस्त तक चलने वाले कार्यों के बारे में बताएं। जिसमें 9 अगस्त को वीरों का शिलापटठ जिस गांव में अगर स्वतंत्रता सेनानी या सेना का जवान जो दिवंगत हुए हैं। उनके नाम का शिला हर गांव में लगाना है। जो बाद में वह शिला दिल्ली ले जाया जाएगा और अमृत वाटिका में 75 पेड़ पौधे लगाकर अमृत वाटिका का निर्माण करना है और अमृत महोत्सव का कार्य भी करना है। गांव में स्वतंत्र सेनानी जीवित या मृत हो उनके घर जाकर सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा और आगे उन्होंने बताया कि पंच प्रतिष्ठा का कार्य किया जाएगा। जिसमें गांव का मिट्टी या दिया हाथ में लेकर पंच प्राणों की सामूहिक होकर कार्य को पूर्ण किया जाएगा और 15 अगस्त को झंडोत्तोलन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दलित के दरवाजा पर किया जाएगा। और भी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से अति पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चौहान, जिला मंत्री संध्या श्रीवास्तव, रेशमा पटेल, मंडल प्रभारी जितेंद्र सिंह नासरीगंज ग्रामीण प्रभारीअमित कुशवाहा, भाजपा वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक कौशल श्रीवास्तव, सोशल मीडिया नोखा विधान सभा संयोजक कृष्ण कुमार लाल, नोखा ग्रामीण प्रभारी उमाशंकर प्रसाद, जवाहर चौरसिया, बिंदेश्वरी सिंह, राजेश पाठक, गोपाल पाठक, अनिल पाठक, रोशन कुमार सिंह, रघुनाथ शरण गुप्ता, गोलू उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद, धीरज गिरी, भगवान शर्मा, संजय पांडेय, बंधु चौहान इत्यादि लोग बैठक में शामिल हुए।