
हमारे कुल देवता बाबा चौहरमल : संजय पासवान
राजनीतिक और सामाजिक तौर पर दुसाध समाज को किया जा रहा जागृत
डेहरी ओन सोन रोहतास
दुसाध जागृति एवं सांस्कृतिक एकता मंच के संयोजक/ अध्यक्ष संजय पासवान ने एनिकट में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की मूर्ति स्थापना कर इतिहास रचा है उक्त बातें मंच के मीडिया प्रभारी अनुज पासवान ने नव बिहार टाइम्स को बताया। उन्होंने कहा कि दुसाध समाज को राजनीतिक व सामाजिक तौर पर जागृति किया जा रहा है। वहीं मंच के अध्यक्ष संजय पासवान ने कहा कि हमारे कुल देवता हैं बाबा चौहरमल, सभी के सहयोग से इनका मूर्ति स्थापना हुई है। जो दुर दुर से समाज के लोग दर्शन करने आ रहें हैं। कहा कि राजनीतिक औऱ सामाजिक तौर पर समाज के लोगों को जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे समाज के आदर्श पुरुष रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरासत और संस्कृति को जाने बिना प्रगति करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबा चौहरमल ने समाज को संगठित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए जरूरी है कि लोगों को संगठित करने का काम किया जा रहा है। आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए संगठित होने से ही समस्या सुलझाई जा सकेगी।
