
सासाराम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोग आजादी का 76 वा सालगिरह मना रहे हैं। यह अमृत काल है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के घर-घर में तिरंगा लहराया जा रहा है। उसी के तहत आज से ही स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत आज नगर के विभिन्न मार्गो से यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो देशभक्ति का संदेश देती है। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विजय सिंह ने बताया कि लोगों में राष्ट्रीयता की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित है।
