
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने अपराधिक वारदातों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है तथा कहा है कि जो नीतीश कुमार कभी सुशासन बाबू तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विख्यात थे। आज अपराधी और भ्रष्टाचारियों से ही साठ गांठ कर सरकार चला रहे हैं। जो कितना दुखद है। उन्होंने अररिया में पत्रकार विमल कुमार की हत्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज सच लिखने वाले पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। उन्हें किसी न किसी रूप में आरोपित किया जा रहा है।।इतना ही नहीं सरेआम पत्रकारों की हत्या हो रही है। उन्होंने नीतीश कुमार को जंगलराज पार्ट- 2 का अगुआ बताया तथा कहा कि जनता पूरी तरह से इस व्यवस्था से ऊब चुकी है पूरा बिहार भ्रष्टाचारी और अपराधियों के शिकंजे में है। लेकिन CM को यह दिखाई नहीं दे रहा है। बता दे कि शुक्रवार को सासाराम में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राजेंद्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष के बनने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।