By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: कर्नाटक में आत्महत्या करने वाली एनआरआई महिला ने सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > राष्ट्रीय > कर्नाटक में आत्महत्या करने वाली एनआरआई महिला ने सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
राष्ट्रीयसमाचार

कर्नाटक में आत्महत्या करने वाली एनआरआई महिला ने सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2023/08/25 at 6:23 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published August 25, 2023
Share
SHARE

धारवाड़ (कर्नाटक), 25 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की एनआरआई महिला ने हाल ही में बेलगावी जिले में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला ने अपनी सुसाइड नोट में ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों और सिडनी के एक इलाके के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

धारवाड़ की 40 वर्षीय प्रियदर्शनी लिंगराज पाटिल ने 20 अगस्त को बेलगावी जिले के सौंदत्ती के पास आत्महत्या कर ली थी। महिला ने गोरवनकोल्ला गांव में मालाप्रभा नदी में कूदकर जान दी थी। उसका शव जिले के नविलुतीर्था गांव में मिला था।

महिला ऑस्ट्रेलिया से बेंगलुरु पहुंची थी। वह बस से हुबली और फिर बेलगावी पहुंची। प्रियदर्शिनी बच्चों की कस्टडी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही थी।

उसके बेटे अमर्त्य को स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा था। अस्पताल में इलाज के दौरान कथित तौर पर बच्चे में कुछ दुष्प्रभाव दिखने लगे। जब प्रियदर्शनी ने सवाल किया तो अस्पताल ने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल के खिलाफ सरकार को शिकायत सौंपी थी।

प्रियदर्शिनी ने दावा किया था कि अस्पताल के अधिकारियों ने उन पर अपने बच्चों की देखभाल करने में असमर्थ होने का आरोप लगाया था और बाद में, सरकार ने उनके दो बच्चों की कस्टडी ले ली थी।

हालांकि, प्रियदर्शिनी ने इस कदम का विरोध किया, लेकिन वह अपने बच्चों की कस्टडी वापस नहीं पा सकी।

प्रियदर्शिनी ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से उनके बच्चों की नागरिकता वापस लेने और उन्हें इलाज के लिए भारत ले जाने की मांग भी की थी, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसके बच्चों को छीनने के बाद होने वाली पीड़ा और उनकी स्वास्थ्य समस्याओं ने प्रियदर्शिनी को यह चरम कदम उठाने के लिए मजबूर किया।

प्रियदर्शिनी ने अपने पिता को लिखे डेथ नोट में कहा, ”हमारी जान को खतरा है। मैं अपने बच्चों और पति लिंगराज की जिंदगी के लिए अपनी जिंदगी खत्म करने को मजबूर हूं। मैं अपने परिवार की भलाई के लिए मौत को स्वीकार कर रही हूं।

2021 से आज तक डीसीजे (ऑस्ट्रेलिया के समुदाय और न्याय विभाग) ने मेरे परिवार को बर्बाद कर दिया है। सिडनी में वर्ली स्ट्रीट के निवासियों ने हमें परेशान किया है।”

उन्होंने आगे एक पुलिस अधिकारी के परिवार पर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया था कि उनके घर में सप्लाई होने वाला पानी जहरीला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: australia news in hindi, australian government, children, custody, Karnataka, NRI
GOVINDA MISHRA August 25, 2023 August 25, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सुशील मोदी को इस तरह बिहार सरकार ने किया याद, समर्थकों ने किया स्वागत
क्षेत्रीय समाचार
रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?