
सासाराम (रोहतास) काराकाट विधान सभा के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर रोहतास जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली है। श्री संजीव कुमार मिश्र के बीजेपी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर रोहतास जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, महामंत्री विजय सिंह, पयारे लाल ओझा एवं अशोक साह, उपाध्यक्ष मंगलानंद पाठक, विवेक सिंह, पंकज सिंह , अरुण पाण्डेय, प्रमोद कुशवाहा, रेखा नागमणी, पुष्पा चौहान और सतेन्द्र सिंह, प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी व संजय कश्यप, अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष नवीन चंद साह, पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष चंद तिवारी, काराकाट मंडल अध्यक्ष ललित मोहन सिंह, गोरारी मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, गोरारी नगर अध्यक्ष विनोद पासवान, विक्रमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, विक्रमगंज नगर अध्यक्ष नागेन्द्र कुशवाहा, संझैली मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र पाठक, अनिल कुमार सिंह, भरत कुशवाहा, श्याम कुशोर पाण्डेय, शिवजी भारती समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री मिश्र के मीडिया का अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!