
डिजिटल टीम, भभुआ। अवैध आरा मशीन पर छापेमारी करने गई वन विभाग के टीम पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने 6 राउंड फायरिंग किया। पथराव के दौरान पांच वन कर्मी घायल हो गए। जिसमे दो महिला वन रक्षी भी शामिल हैं। घायलों का भभुआ सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटना भभुआ थाना के खानाव गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि भभुआ के खानाव में अवैध आरामशीन चल रहा है। जिसके बाद विभाग की टीम छापेमारी के लिए पहुंची। इस दौरान आरामशीन मालिक और ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने 6 राउंड फायरिंग भी की। जिसमें वन कर्मी बाल बाल बचे। वन विभाग की गाड़ी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। मौके पर हमलावरों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें पांच वनकर्मी घायल हो गए। घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। अधिकारियों का कहना है कि घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ वन विभाग के अधिनियम के तहत मामला दर्दॉज कराया जाएगा।