
सासाराम (रोहतास) चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के लीगल ऑफिसर रजनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि शैलेन्द्र कुमार सिन्हा और सुबोध कुमार सिन्हा ने ट्रक खरीदने के लिए संयुक्त रूप से लोन लिया था। माननीय न्यायालय द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश नगर थाना पुलिस को दिया था। उसी निर्देश के आलोक में नगर थाना पुलिस ने सुबोध कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया है। इन पर चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी से लगभग 11 लाख रुपये ट्रक लेने के लिए ऋण लेने का आरोप है। वे ऋण चुकाने में डिफॉल्ट हो गए थे। जिसके बाद बैंक द्वारा इजराय वाद 35/2023 दर्ज किया गया था जो अपर जिला जज तीन के न्यायालय में चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर सासाराम नगर थाना की पुलिस ने डिफाल्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे सोमवार को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
