
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
संजय तिवारी, डिजिटल टीम। सासाराम (रोहतास) जिले के सासाराम प्रखंड के कुल बीस प्रधानाध्यापको को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना द्वारा छह दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापको के क्षमता संवर्धन हेतु उन्हें प्रशिक्षित किया गया। उक्त प्रशिक्षण सह कार्यशाला में मुख्य रूप से सासाराम प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय दरिगांव के प्रधानाचार्य सुनील कुमार, मध्य विद्यालय सिकरिया के प्रधानाचार्य बीरेन्द्र प्रसाद, मध्य विद्यालय करसेरुआ के प्रधानाचार्य नंद कुमार रवि, मध्य विद्यालय किसान कुराइच के प्रधानाचार्य बिपीन कुमार, सुशील कुमार राय, मदन कुमार सिंह आदि शामिल हुए।