
सासाराम जिले में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसे लेकर जिले में 350 प्वाईट चिन्हित किये गये
हैं। जहां 250 दंडाधिकारीयों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ताकी
सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चुक नहीं हो सके।
सभी दंडाधिकारीयों को निर्धारित समय- सीमा के अंदर प्रतिनियुक्ति स्थान पर योगदान करने का
निर्देश जारी किया गया है।
जबकि विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दी
गई है। डिएम के विशेष कार्य पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि चेहल्लुम को लेकर दंडाधिकारीयों व पुलिस पदाधिकारीयों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
प्रतिनियुक्ति स्थल पर किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। सासाराम शहर में विशेष सुरक्षा के प्रबंध किये गये हैं। इसके अलावे गस्ती दल भी तीन शिफ्टों में भ्रमण करेगी। चहल्लुम को ले जुलुस निकाले जाएंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये हैं।