By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: बिहार में पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > बिहार में पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या
क्षेत्रीयसमाचार

बिहार में पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2023/09/06 at 7:33 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published September 6, 2023
Share
SHARE

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड में अज्ञात अपराधियों ने बुधवार को एक पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।  हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

मोतिहारी, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड में अज्ञात अपराधियों ने बुधवार को एक पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।  हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस के मुताबिक, आदापुर प्रखंड के श्यामपुर पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी के पति बच्चा पासवान (45) अन्य दिनों की तरह सुबह आदापुर रक्सौल जीबीसी नहर मुख्य पथ पर टहलने के लिए निकले थे।

बताया जाता है कि इसी क्रम में बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने पासवान की पीछे से गोली मार दी। सिर पर गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस के समझाने के बाद लोग सड़क से हट गए।

रक्सौल के पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने तीन गोली मारी है।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: BIHAR CRIME NEWS, Bihar News, PURVI CHMPARAN
GOVINDA MISHRA September 6, 2023 September 6, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?