
करगहर- धनछुआं गांव में बुधवार की शाम बिजली की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें बंधी गायों को बाहर निकालने गया किसान करंट की चपेट में आकर बुरी
तरह झुलस गया। इस घटना में दोनों गाय की जलने से मौत हो गई। किसान को स्थानिय
पिएचसी में भर्ती किया गया।धनछुआं निवासी धनजी यादव अपने घर के समीप झोपड़ी में
मवेशियों को बांध रखा था। इस बीच ऊपर से गुजरे बिजली के तार से निकली चिंगारी से
झोपड़ी में आग लग गई। आग की तेज गर्मी के कारण तार टूट कर नीचे गिर पड़ा। इस बिच किसान झोपड़ी को जलते देख बंधी गायों को बाहर निकालने के लिए दौड़ा। इस घटना में दोनों गायों की जलने से मौत हो गई। परिवार वालों का बुरा हाल है।