
पटना- भाजपा के नेता और पुर्व मंत्री जनक राम ने कहा कि जब भी बडे़ भाईऔर छोटे भाई की
सरकार बनती है, तब तब एससी -एसटी का अपमान कराया जाता है। हाल में अब प्रदेश के राज्यपाल का अपमान कराया जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यलय में आयोंजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुर्व मंत्री ने कहा कि राज्यपाल उच्च शिक्षा की स्थिति में सुधार करने के लिए
कई तरह के बदलाव कर रहे हे लेकिन एक सचिव के द्वारा उन्हें अपमानीत किया जा रहा है। पुर्व मंत्री भीम सिंह ने भी कहा कि आज संवैधानिक पद पर बैठे कुलाधिपति सह राज्यपाल को अपना दर्द सार्वजनिक कार्यक्रम में व्यक्त करना पड़ रहा है। विधायक तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश
अध्यक्ष लंखीद्र पासवान ने कहा कि दलितों को अपमानित करना कोई नई बात नहीं है। प्रेस वार्ता में
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता प्रो. सुहेली मेहता, प्रवीण कुमार तांती, दानिश इकबाल मौजूद थे।