By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: बनारस के बजड़े के सामने फीके पड़ जायेंगे क्रूज
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > राष्ट्रीय > बनारस के बजड़े के सामने फीके पड़ जायेंगे क्रूज
राष्ट्रीयसमाचार

बनारस के बजड़े के सामने फीके पड़ जायेंगे क्रूज

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2023/09/12 at 7:03 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published September 12, 2023
Share
SHARE

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में पर्यटन ऊंचाईयां हासिल कर रहा है। इसी क्रम में विश्वनाथम डबल डेकर बजड़ा तैयार किया जा रहा है जो कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दशहरा से बनारस के घाटों की सैर कराएगा।

वाराणसी, 12 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में पर्यटन ऊंचाईयां हासिल कर रहा है। इसी क्रम में विश्वनाथम डबल डेकर बजड़ा तैयार किया जा रहा है जो कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दशहरा से बनारस के घाटों की सैर कराएगा।

बजड़ा बनाने वालों का दावा है कि वोकल फॉर लोकल की तर्ज पर इसका निर्माण हो रहा है। यह बजड़ा लंबाई में अलकनंदा क्रूज से पांच फीट बड़ा है।

श्रीविश्वनाथम के प्रबंधन से जुड़े अजय साहनी ने बताया कि काशी में कॉरिडोर बनने के बाद यहां पर घाटों में पर्यटकों की भीड़ काफी बढ़ गई हैं। यहां पर बाहरी क्रूज आकर हमें मुंह चिढ़ा रहे थे। उसी कारण हम क्रूज से बड़ा एक बजड़ा तैयार करवा रहे हैं जो कि 110 सीट का होगा और फुल एयर कंडीशन होगा जिसमें यात्रियों को बैठने के बाद स्वदेशीपन का एहसास होगा।

उन्होंने बताया कि अलकनंदा क्रूज की लंबाई 75 फीट है जबकि श्रीविश्वनाथम की लंबाई 80 फीट और चौड़ाई 20 फीट है। बजड़ा पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसमें दो इंजन लगाए गए हैं। एक इंजन सीएनजी जबकि दूसरा पेट्रोल से चलेगा।

उन्होंने बताया कि यह बनारस के अस्सी घाट पर स्वदेशी तकनीक पिछले तीन माह से तैयार किया जा रहा है। 110 यात्रियों की क्षमता वाले इस बजड़े के निर्माण पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च आया है।

साहनी ने बताया कि इसका संचालन दो चरणों में होगा। शाम की सैर पांच बजे शुरू होगी। इसका किराया 550 रुपये तय किया गया है। सुबह सुबह-ए-बनारस और गंगा आरती के बाद बजड़े का संचालन होगा। इसका 450 रुपये तय है। इसकी ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। पर्यटक ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग करा सकते हैं। यह नवरात्रि के बाद दशहरा से पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेगा। इसका किराया यहां चलने वाले क्रूज से तकरीबन आधा होगा। इसे बनाने में बहुत एक्सपर्ट मिस्त्री की सहायता ली गई है। जिनकी बनी नावें यहां के घाटो पर चलती हैं।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: ganga, up news, varanasi tourism, नौकायन
GOVINDA MISHRA September 12, 2023 September 12, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सुशील मोदी को इस तरह बिहार सरकार ने किया याद, समर्थकों ने किया स्वागत
क्षेत्रीय समाचार
रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?