By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: ओलंपियन पहलवान अंशु मलिक ने फर्जी आपत्तिजनक वीडियो का किया विरोध, एफआईआर दर्ज कराई
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > राष्ट्रीय > ओलंपियन पहलवान अंशु मलिक ने फर्जी आपत्तिजनक वीडियो का किया विरोध, एफआईआर दर्ज कराई
राष्ट्रीयसमाचार

ओलंपियन पहलवान अंशु मलिक ने फर्जी आपत्तिजनक वीडियो का किया विरोध, एफआईआर दर्ज कराई

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2023/09/18 at 7:02 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published September 18, 2023
Share
SHARE

सोशल मीडिया का काला पक्ष एक बार फिर सामने आया है। एशियाई चैंपियन होने के अलावा विश्‍व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली ओलंपियन पहलवान अंशु मलिक को एक फर्जी वीडियो के कारण संकटपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। सोशल मीडिया का काला पक्ष एक बार फिर सामने आया है। एशियाई चैंपियन होने के अलावा विश्‍व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली ओलंपियन पहलवान अंशु मलिक को एक फर्जी वीडियो के कारण संकटपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार को एक बेहद परेशान करने वाली घटना तब सामने आई, जब अंशु की मॉर्फ्ड तस्वीर का उपयोग करते हुए 30 सेकंड का एक आपत्तिजनक वीडियो नेटिज़न्स के बीच प्रसारित किया गया।

इसकी जानकारी होने पर अंशु के पिता धर्मवीर ने तुरंत हरियाणा के जींद के सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

अंशु के चाचा संदीप मलिक ने आईएएनएस से बात करते हुए आरोप लगाया कि 22 वर्षीय पहलवान की तस्वीर इंटरनेट से ली गई और उसे मॉर्फ्ड किया गया। उन्‍होंने कहा, “वीडियो एक अलग लड़की और लड़के का है और यह लगभग दो साल पुराना है।  वीडियो में दिखाए गए जोड़े अब पति-पत्‍नी हैं। लड़की हिमाचल प्रदेश की है और लड़का हरियाणा का है। वे स्थानीय स्तर के पहलवान भी हैं।”

संदीप ने कहा, “अंशु की तस्वीर को वीडियो में एक टेम्पलेट के रूप में इस्तेमाल किया गया था। हमने उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिसने ऐसा किया है। यह अस्वीकार्य है…अंशु विश्‍वस्तरीय पहलवान है, फिर भी कोई नकली और बदसूरत तरीकों का उपयोग करके उसका नाम खराब कर रहा है। मुझे यकीन है कि पुलिस जल्द ही मामले को सुलझा लेगी। हमारा पूरा परिवार इस समय सदमे में है।”

अंशु इस समय कहां हैं, यह पूछे जाने पर उनके चाचा ने कहा, “वह एशियाड ट्रायल के दौरान घायल हो गई और पुनर्वास के लिए चेन्नई चली गई। वह अगले साल के ओलंपिक में भारत की पदक संभावनाओं में से एक है।“

अंशु 2021 विश्‍व कुश्ती चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनीं।

उन्होंने कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप के 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। 2020 में उन्होंने यहां एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उसी वर्ष उन्होंने सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित व्यक्तिगत कुश्ती विश्‍व कप में महिलाओं की 57 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीता।

2021 में एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में अंशु ने गोल्ड मेडल हासिल किया था।

अप्रैल 2022 में उन्होंने मंगोलिया के उलानबटाेर में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 57 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में पहुंचने के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: FIR, objectionable video, Olympian wrestler Anshu Malik
GOVINDA MISHRA September 18, 2023 September 18, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सुशील मोदी को इस तरह बिहार सरकार ने किया याद, समर्थकों ने किया स्वागत
क्षेत्रीय समाचार
रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?