By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: झारखंड में भी ‘बजरंग बली’ पर सियासी घमासान, झामुमो नेता के बयान पर भाजपा हमलावर
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > झारखंड में भी ‘बजरंग बली’ पर सियासी घमासान, झामुमो नेता के बयान पर भाजपा हमलावर
क्षेत्रीयसमाचार

झारखंड में भी ‘बजरंग बली’ पर सियासी घमासान, झामुमो नेता के बयान पर भाजपा हमलावर

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2023/09/18 at 9:29 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published September 18, 2023
Share
SHARE

अब झारखंड की सियासत में भी बजरंग बली की एंट्री हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू के बजरंग बली को लेकर दिए गए एक बयान पर सियासत गरमा गई है।

रांची, 18 सितंबर (आईएएनएस)। अब झारखंड की सियासत में भी बजरंग बली की एंट्री हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू के बजरंग बली को लेकर दिए गए एक बयान पर सियासत गरमा गई है। हेमलाल मुर्मू ने कहा था कि भाजपा के लोग जमीन कब्जे के लिए बजरंग बली का इस्तेमाल ‘लैंड एक्विजिशन ऑफिसर’ के रूप में करते हैं। जहां भी जमीन कब्जाना हो, वहां रातों-रात लैंड एक्विजिशन ऑफिसर के रूप में बजरंग बली को खड़ा कर दिया जाता है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमलाल मुर्मू के बयान को जहरीली सोच का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन के घटक दलों की सनातन धर्म के प्रति घृणित सोच सामने आ रही है। झामुमो नेता हेमलाल मुर्मू ने बजरंग बली को अवैध जमीन पर कब्जा करने का जरिया बताया है। यही नहीं उन्होंने बजरंग बली के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। यह सनातनियों के लिए अपमान की बात है। बजरंग बली आदिवासियों के भी देवता हैं, इसलिए उन्होंने आदिवासी समाज का भी अपमान किया है। ऐसे में हेमलाल के बयान के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को माफी मांगनी चाहिए।

हालांकि, झामुमो नेता हेमलाल मुर्मू बजरंग बली पर दिए गए अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने कहा कि हम देवी-देवताओं का सम्मान करते हैं। हमारा परिवार तीज और छठ पर्व मनाता है। हमारी ऐसी कोई मंशा नहीं है। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा है कि यूपी में संजय निषाद ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का अपमान किया। नरेश अग्रवाल ने भी हिन्दू धर्म और देवी-देवताओं पर अमर्यादित बयान दिया था। जीतन राम मांझी ने भी हिन्दू धर्म का अपमान किया था, तब ये लोग कहां थे। उन्होंने कहा कि हेमलाल मुर्मू ने कहा था कि सनातन धर्म का अपमान भाजपा करती है। बजरंग बली की प्रतिमा को बिना प्राण-प्रतिष्ठा किए कहीं पर भी स्थापित कर देती है। हम लोग बजरंग बली के असली भक्त हैं। वे छद्म सनातनी हैं। हेमलाल मुर्मू के बयान का मकसद बजरंग बली के अपमान का नहीं था।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: bajrang bali row, jharkhand latest news, jharkhand News, jharkhand news in hindi
GOVINDA MISHRA September 18, 2023 September 18, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सुशील मोदी को इस तरह बिहार सरकार ने किया याद, समर्थकों ने किया स्वागत
क्षेत्रीय समाचार
रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?