By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की हुई शुरुआत : पीएम मोदी
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > राष्ट्रीय > महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की हुई शुरुआत : पीएम मोदी
राष्ट्रीयसमाचार

महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की हुई शुरुआत : पीएम मोदी

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2023/09/21 at 11:48 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published September 21, 2023
Share
SHARE

लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ ही भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत हुई है।

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ ही भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत हुई है।

उन्‍होंने कहा कि यह महज एक विधान नहीं है, बल्कि यह उन अनगिनत महिलाओं को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हमारे देश को बनाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक निर्णायक क्षण! 140 करोड़ भारतीयों को बधाई। मैं उन सभी राज्य सभा सांसदों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए वोट किया। इस तरह का सर्वसम्मत समर्थन वास्तव में ख़ुशी देने वाला है।”

उन्‍होंने आगे कहा, “संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत करते हैं। यह महज एक विधान नहीं है, यह उन अनगिनत महिलाओं को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हमारे देश को बनाया है। भारत उनके लचीलेपन और योगदान से समृद्ध हुआ है। आज हमें अपने देश की सभी महिलाओं की ताकत, साहस और अदम्य भावना की याद आती है। यह ऐतिहासिक कदम यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता है कि उनकी आवाज़ को और भी अधिक प्रभावी ढंग से सुना जाए।”

राज्यसभा से महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पारित होने के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन से बाहर निकले तो सभी महिला सांसदों ने उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सांसदों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: narendra modi, narendra modi government, women reservation bill
GOVINDA MISHRA September 21, 2023 September 21, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

शाहाबाद प्रक्षेत्र के साइबर थानों का होगा निरीक्षण, लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर होगी कार्रवाई- डीआईजी
क्षेत्रीय समाचार
डेहरी नप की सशक्त समिति की बैठक में शहर के विकास के मुद्दों पर चर्चा
क्षेत्रीय समाचार
भाजपा की बैठक में बुथ मैनेजमेंट पर दिया गया बल, एनडीए की जीत इस तरह होगी सुनिश्चित
क्षेत्रीय समाचार
जिला प्रशासन के साथ भारत स्काउट और गाइड रोहतास के स्वयंसेवकों ने निकाली मतदाता जागरूकता साइकिल रैली
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?