By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: डीयू : छात्रसंघ चुनाव में 42 प्रतिशत मतदान, शनिवार को घोषित होंगे नतीजे
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > राष्ट्रीय > डीयू : छात्रसंघ चुनाव में 42 प्रतिशत मतदान, शनिवार को घोषित होंगे नतीजे
राष्ट्रीयसमाचार

डीयू : छात्रसंघ चुनाव में 42 प्रतिशत मतदान, शनिवार को घोषित होंगे नतीजे

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2023/09/22 at 6:42 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published September 22, 2023
Share
SHARE

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार (22 सितंबर) को शाम साढ़े 7 बजे तक वोटिंग हुई। छात्रसंघ यानी डूसू चुनाव में विभिन्न कॉलेजों और डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने वोट डाला।

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार (22 सितंबर) को शाम साढ़े 7 बजे तक वोटिंग हुई। छात्रसंघ यानी डूसू चुनाव में विभिन्न कॉलेजों और डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने वोट डाला। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, इस बार छात्र संघ चुनाव में कुल 42 प्रतिशत छात्रों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। इस बार यहां दिल्ली विश्वविद्यालय में चार पोस्ट के लिए कुल 24 प्रत्याशी मैदान में थे। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के मॉर्निंग कॉलेज में शुक्रवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट से और ईवनिंग कॉलेजों में 3 बजे से शाम साढ़े 7 बजे तक वोटिंग हुई।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार को हुई वोटिंग के नतीजे शनिवार को आएंगे, लेकिन इस बीच अलग-अलग कॉलेज में हुए स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे जारी किए गए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए 8, उपाध्यक्ष के लिए 5, सचिव पद पर 6 और संयुक्त सचिव के लिए 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ा है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार पूरे तीन साल बाद छात्र संघ चुनाव हुए हैं। इससे पहले वर्ष 2019-20 में डूसू चुनाव हुए थे। इस अवधि के दौरान कोरोना वायरस के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव नहीं हो सके थे। छात्र संघ चुनाव में तीन वर्ष की देरी के कारण प्रशासन ने उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी थी।

इस छूट के तहत अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु सीमा क्रमश 25 वर्ष और 28 वर्ष कर दी गई। गौरतलब है कि एबीवीपी से डूसू चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर तुषार डेढ़ा, उपाध्यक्ष पद पर सुशांत धनकड़, सचिव पद पर अपराजिता तथा संयुक्त सचिव पद पर सचिन बैंसला ने चुनाव लड़ा।

डूसू चुनाव में एबीवीपी के प्रत्याशियों ने छात्रों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कैंपेन किया। वहीं कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद पर हितेश गुलिया, उपाध्यक्ष के लिए अभि दहिया, सचिव पर यक्ष्ना शर्मा और संयुक्त सचिव पर शुभम चौधरी चुनाव लड़े। एनएसयूआई का कहना है कि उन्होंने इन चुनाव के दौरान छात्र समस्याओं से जुड़े मुद्दों को सामने रखा है।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: ABVP, DELHI LATEST NEWS IN HINDI, DUSU ELECTION 2023, NSUI, STUDENTS UNION
GOVINDA MISHRA September 22, 2023 September 22, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

संघ से जुड़े अधिवक्ताओं को आपातकालीन स्थिति में मिलेगी अनुग्रह राशि
क्षेत्रीय समाचार
बेथल फुटबॉल अकादमी ने ब्लू कप टूर्नामेंट में बिखेरा जलवा, U-11 फाइनल में हार के बावजूद शानदार प्रदर्शन
क्षेत्रीय समाचार
युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म का असफल प्रयास, हिरासत में भेजे गए आरोपी
क्षेत्रीय समाचार
एसडीआरएफ ने रेस्क्यू चला कर सोन नदी से खोजा चाचा भतीजा का शव
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?