सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के तकिया स्थित सलीम शाह के मकबरा के तालाब में पाली जा रही लाखों रुपए की मछलियां अचानक मर गई। शनिवार शाम से ही मछलियां मरने लगी। जिससे मछली पालन करने वाले श्री राम चौधरी पिछले 2 सालों से तालाब की बंदोबस्ती ले रहे हैं। जिसके माध्यम से वह मछली पालन करते हैं। बताया जाता है कि पिछले साल भी तालाब की मछलियां मर गई थी। लेकिन इस बार भी मछली मरने की संख्या कहीं अधिक है। मत्स्य पलकों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा नाले की गंदी पानी को सलीम शाह के मकबरा के तालाब में ही गिराया जा रहा है। जिस कारण तालाब का पानी प्रदूषित हो गया है। संभवत: इसीलिए तालाब की कई क्विंटल मछलियां मर गई। जिससे मत्स्य पालक को काफी नुकसान हुआ है।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/05/JK-TYRE.jpg?fit=1059%2C883&ssl=1)