By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: शर्मनाक: महादलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, किया इस तरह की धिनौनी हरकत
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > शर्मनाक: महादलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, किया इस तरह की धिनौनी हरकत
क्षेत्रीयसमाचार

शर्मनाक: महादलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, किया इस तरह की धिनौनी हरकत

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2023/09/24 at 6:18 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published September 24, 2023
Share
SHARE

पटना के बाहरी इलाके के एक गांव में शनिवार की रात एक महादलित महिला का अपहरण कर लिया गया, उसके कपड़े उतार दिए गए, उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसके शरीर पर पेशाब किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पटना, 24 सितंबर (आईएएनएस)। पटना के बाहरी इलाके के एक गांव में शनिवार की रात एक महादलित महिला का अपहरण कर लिया गया, उसके कपड़े उतार दिए गए, उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसके शरीर पर पेशाब किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मोशिमपुर गांव की है। आरोपियों की पहचान प्रमोद सिंह और उनके बेटे अंशू सिंह के रूप में हुई। घटना के बाद से दोनों फरार हैं। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसने कुछ महीने पहले प्रमोद सिंह से ब्याज पर 1,500 रुपये उधार लिए थे और ब्याज सहित पैसे वापस कर दिए थे। बाद में प्रमोद सिंह ने ब्याज के और पैसे मांगे, जो देने से पीड़िता ने इनकार कर दिया। चूंकि प्रमोद सिंह उसे परेशान कर रहा था और उसे सार्वजनिक रूप से नग्न घुमाने की धमकी दे रहा था, इसलिए उसने खुसरूपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी थी। उसकी शिकायत के बाद पुलिस शनिवार को पूछताछ के लिए प्रमोद सिंह को थाने ले गई।

थाने से घर लौटने के बाद वह रात में पीड़िता के घर गया और अपने समर्थकों की मदद से उसका अपहरण कर लिया। उसे प्रमोद सिंह के घर ले जाया गया और उसके कपड़े उतारकर  बेरहमी से पिटाई की गई। इसके अलावा, प्रमोद सिंह ने कथित तौर पर अपने बेटे अंशू सिंह को महिला के मुंह में पेशाब करने के लिए कहा। पीड़िता किसी तरह वहां से छूटकर अपने घर गई। उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने पीड़िता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। खुसरूपुर थाने के प्रभारी सियाराम यादव ने कहा, “हमने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।”

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: Rohtas Latest News, rohtas news
GOVINDA MISHRA September 24, 2023 September 24, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?