By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: पुस्तकालय का बोर्ड अंग्रेजी में देखकर भड़के नीतीश कुमार ने कहा, यह हमारी भाषा नहीं
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > पुस्तकालय का बोर्ड अंग्रेजी में देखकर भड़के नीतीश कुमार ने कहा, यह हमारी भाषा नहीं
क्षेत्रीयसमाचार

पुस्तकालय का बोर्ड अंग्रेजी में देखकर भड़के नीतीश कुमार ने कहा, यह हमारी भाषा नहीं

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2023/09/27 at 2:16 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published September 27, 2023
Share
SHARE

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को बांका जिले के दौरे पर एक पुस्तकालय का बोर्ड अंग्रेजी भाषा में लिखे जाने पर भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल इसे हिंदी भाषा में लिखने के निर्देश देते हुए कहा कि यह हमारी भाषा नहीं है।

बांका, 27 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को बांका जिले के दौरे पर एक पुस्तकालय का बोर्ड अंग्रेजी भाषा में लिखे जाने पर भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल इसे हिंदी भाषा में लिखने के निर्देश देते हुए कहा कि यह हमारी भाषा नहीं है।

दरअसल, मुख्यमंत्री गुरुवार को बांका और जमुई के दौरे पर थे। मुख्यमंत्री ने बांका सदर अस्पताल परिसर में 13.30 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित मॉडल अस्पताल भवन का फीता काटकर कर उद्घाटन किया।

इस बीच, मुख्यमंत्री ने जीर्णोद्वार कराये गये इंडोर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंडोर स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे बैंडमिंटन खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ना काफी आवश्यक है, लेकिन, इसके साथ-साथ खेल-कूद भी बहुत जरूरी है। इससे शारीरिक एवं मानसिक विकास ठीक ढंग से होता है।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद आरएमके हाई स्कूल परिसर स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से वार्ता कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस बीच बोर्ड पर अंग्रेजी भाषा में लिखे डिजिटल लाइब्रेरी को देखकर मुख्यमंत्री भड़क गए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हिंदी काफी महत्वपूर्ण भाषा है, हमारी इच्छा है और हम बराबर कहते भी रहते हैं कि हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों पर अंग्रेजी की जगह हिंदी भाषा ही अंकित कराएं। हमने इंजीनियरिंग की पढ़ाई अंग्रेजी में ही की है। अंग्रेजी भाषा भी आवश्यक है, लेकिन हमारी सरकारी भाषा हिंदी और उर्दू है। अधिक से अधिक लोग हिंदी पढ़ना जानते है।

उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि हिंदी भाषा का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा हो ताकि कोई भी सूचना या जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई सूचना या जानकारी लोगों तक पहुंचानी है तो उसके लिए हिंदी के अतिरिक्त अंग्रेजी के बजाए उर्दू भाषा का प्रयोग करें। सरकारी भवनों पर हिंदी भाषा में ही सूचनायें अंकित की जानी चाहिये। जब हम सांसद थे और केंद्र में मंत्री थे तभी से अपना नाम हिंदी में लिखते हैं।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: Bihar News, nitis kumar
GOVINDA MISHRA September 27, 2023 September 27, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy1
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रामनाथ पासवान की जीत पर बधाईयों का तातां, सम सोसाइटी ने बताया संविधान की जीत
क्षेत्रीय समाचार
डेहरी के आदित्यालय किड्स में एक्यूप्रेशर ईयर ओरीकुलर थेरेपी का आयोजन
क्षेत्रीय समाचार
शाहाबाद प्रक्षेत्र के साइबर थानों का होगा निरीक्षण, लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर होगी कार्रवाई- डीआईजी
क्षेत्रीय समाचार
डेहरी नप की सशक्त समिति की बैठक में शहर के विकास के मुद्दों पर चर्चा
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?