
शनिवार को सासाराम में जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार की नेतृत्व में कार्यालय परिसर के आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। पहली बार देखा गया की शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मी कार्यालय के परिसर को खुद साफ सुथरा करने में लगे हैं। साथ ही आसपास झाड़ी को साफ किया गया। साथ ही क्यारियों में पौधे भी लगाए गए।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर अपने परिसर की सफाई कर रहे हैं। इसके माध्यम से एक संदेश भी देने की कोशिश की जा रही है।