
01 अक्तूबर 2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार,कैमूर के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र,कैमूर के सहयोग से न्यायालय परिसर,भभुआ में “स्वच्छता ही सेवा” अंतर्गत स्वच्छ भारत जागरूकता अभियान के तहत एक घंटा स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान चलाया गया | यह स्वच्छता ही सेवा अभियान भारत सरकार द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक “जन भागीदारी से जन आंदोलन” के तहत देश भर में चलाया जा रहा है|इस अभियान अंतर्गत देश भर में कई प्रकार के स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमो का आयोजन कराया जाना है ,जिसका समापन 2 अक्टूबर 2023 को भव्य रूप से किया जाएगा |कार्यक्रम में उद्घाटन के अवसर पर श्रीमती नम्रता तिवारी (एडीजे-3), शहरयार मोहम्मद अफजल (सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकार,कैमूर) ,श्री मनोज कुमार (अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी), श्री मनीष मिश्रा (न्यायिक दंडाधिकारी),श्री सुभाष कुमार (न्यायिक दंडाधिकारी), श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव (अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी प्रशासन व्यवहार न्यायालय,भभुआ) ,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, कैमूर , जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया ,मुन्ना कुमार ,मोहम्मद मेराज अंसारी , छावनी मोहल्ला से एमडी हामिद खान ,शमशेर अली ,आसिफ खान ,आसिफ साहब ,लईक साहब, हाशिम साहब,संजय कुमार, इमरान खान, सुशील कुमार(नाजिर ,व्यवहार न्यायालय), विनीत कुमार, धीरज कुमार ,प्रदीप कुमार चौरसिया, रवि रंजन कुमार, रवि ओझा ,करण कुमार ,शंभू कुमार ,महेश कुमार ,स्वयंसेवक पिंटू मिश्रा समेत कई न्यायिक पदाधिकारी तथा न्यायिक कर्मी मौजूद रहे|