By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: गिद्धौर के बनझुलिया में गांधीजी ने लिया था आश्रय, आज स्थित है बदहाल
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > गिद्धौर के बनझुलिया में गांधीजी ने लिया था आश्रय, आज स्थित है बदहाल
क्षेत्रीयसमाचार

गिद्धौर के बनझुलिया में गांधीजी ने लिया था आश्रय, आज स्थित है बदहाल

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2023/10/02 at 8:40 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published October 2, 2023
Share
SHARE

गांधी जी ने अपने से शुरु किए था आश्रम, आज अतिक्रमण का झेल रहा है दंश

धनंजय कुमार आमोद (गिद्धौर)

गिद्धौर एक और जहां पूरे भारत में गांधी जी के जयंती पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है और लोगो को सफाई के लिए बताया जा रहा है लेकिन वही आजादी मिले लगभग 76 वर्ष पूर्ण हो चुके है। वंही दूसरी ओर गांधी जयंती के दिन महात्मा गांधी जिंदाबाद,बापू अमर रहे जैसे नारे भी लगते रहे है। लेकिन गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के बंझूलिया गांव कि यदि बात करें तो गांधी जयंती के मौके पर महात्मा गांधी को याद करने की परम्परा अब मात्र औपचारिकता बन कर रह गई है। कोई भी महापुरुष उस समय अप्रासंगिक हो जाता है जब उनके सपने तार-तार हो जाते हैं। विडंबनाएं तो तब आती है जब समाज उनके सपने को भूलकर विपरीत दिशा में अपने पांव बढ़ाने लगता है।
गांधी जयंती को याद करते हुए भावुक हो जाने वाले वयोवृद्ध 95 जलधर पांडेय बताते है कि उन्होंने भी ‘अंग्रेजो भारत छोडो’ आन्दोलन में भाग लिया था। उन्होंने बताया कि गिद्धौर राज परिवार में जन्मे कुमार कालिका सिंह गांधी जी के सिद्धांतों एवं आन्दोलन से काफी प्रभावित थे। वे राजमुख को त्याग कर भारत की आजादी की लड़ाई में कुद पडे थे। कालिका सिंह राजभवन को छोडकर गिद्धौर के बनझुलिया ग्राम से सन् 1920 में ग्रामीणें के सहयोग से गांधी आश्रम का निर्माण करवाकर आन्दोलनकारियों के साथ संगठन में जुट गए थे। उस वक्त अपने चम्पारण प्रवास के दौरान गांधी जी ने कुमार कालिका सिंह उर्फ हीरा जी को संदेश भिजवाया था कि आजादी की लडाई के लिए बनझुलिया आश्रम के आस पास के गांवो में किसानों का एक संगठन बनाया जाए।तथा इसी आश्रम में उन्हे प्रशिक्षित करने की व्यवस्था की जाए। सन् 1942-43 में आंदोलनकारियों का संगठन बनाने के बाद महात्मा गांधी चम्पारण से बनझुलिया ग्राम के गांधी आश्रम पहुंचे तो उन्होंने कुमार कालिका सिंह के अलावा स्थानीय आन्दोलनकारी कुमार जमुना सिंह(धुटवे) जगदीश मिस्त्री (मागोंबंदर), महावीर पांडेय (बनझुलिया), मथुरा रावत (गिद्धौर) सहित कई आन्दोलनकारियों के साथ इस इलाके के धमना, गंगरा, संसारपुर, नावादा गांव में जाकर किसानों से सम्पर्क कर संगठन को और मजबूत बनाया था।
जलधर पांडेय बताते है कि गांधी जी हर रोज भ्रमण के बाद बनझुलिया के गांधी आश्रम में विश्राम किया करते थे। उनके साथ मुझे भी संध्या बेला में होने वाले प्रार्थना सभा में भाग लेने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन दिनों लोग नदी का पानी पिया करते थे,लेकिन गांधी जी ने इस समस्या को देखकर ग्रामीणें के सहयोग से आश्रम के निकट एक कुआं खुदवाया था। उन दिनों में यह गांधी कुआं के नाम से जाना जाता था। बाद के दिनों में जब संत विनोवा भावे बनझुलिया के गांधी आश्रम पहुंचे तो इस आश्रम का लगभग साढे छः एकड़ भूमि दान स्वरुप उन्हें दिया गया था।
लगभग दस दशक बाद आज जो इस गांधी आश्रम का हश्र हुआ है इसके लिए किसे दोषी माना जाय। उन्होने बताया जिस भूमि पर यह गांधी आश्रम बना था आज उसे बेच दिया गया है। उस स्मृति स्थल पर कई अवैध कारोबार फल-फूल रहे है। बाकी बचे भूमि पर असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। भला ऐसे में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गांधी जयंती दिवस पर याद करना सिर्फ औपचारिकता भर ही रह गई है।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: gandhi jayanti special, jamui news, mahatma gandhi
GOVINDA MISHRA October 2, 2023 October 2, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?