
रोहतास में पिछले 24 घंटों के अंदर रेकॉड 45 मिली मिटर की बरसात दर्ज हुई है। इस वर्षा के कारण सोन को छोड़कर जिले के सभी नदियां उफान पर हैं। भभुआ के भगवानपुर स्वास्थ्य और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में भी पानी घुस गया है। भगवानपुर के आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। कैमूर पहाड़ी से निकलने वाली धनसोत नदी ने तबाही मचाई है। चेनारी शिवसागर हाइवे पर मल्दाह गांव के समीप दो फुट पानी बह रहा है। नदी अपने दोनों तरफ लगभग पांच सौ मीटर के इलाके को घेरकर तेज रफ्तार से बह रही है। धर्मावती,काव,दुर्गावती, कुदरा,अवसानी,तुतलाही आदि नदियां भी पूरी तरह उफान पर हैं। काव नदि का पानी बिक्रमगंज इलाके के कई गांवो में घुस गया है। दुर्गावती नदि में आई बाढ़ के कारण दुर्गावती जलाशय परियोजना का इस्पिलवे पूरी तरह खोलना पड़ा है। परियोजना में नदि के पानी का दबाव बढ़ा हुआ है। अवसानी नदी सोन में गिरने से पहले रोहतास प्रखंड मुख्यालय के इलके में तबाही मचाए हुए है।नौहट्टा प्रखंड तिलोखर पंचायत के परछा व पंडुका गांव में तीन दिन से रुक रुक कर हो रही झमाझम बारिश के कारण आधा दर्नज कच्चा का मकान गिर गया है। तिलोखर कि मुखिया सबिता देवी ने बताया कि सभी लोग बेघर हो गए हैं और पड़ोसियों के घर शरण लिए हैं। तिलोखर के समाजसेवी भानु प्रताप मिश्रा ने बताया कि परछा में विमला कुँवर, अवधेश चौधरी,सुरेंद्र चौधरी, व पंडुका में गुलाबचंद चौधरी, राधा कुँवर,का घर वर्षा के कारण गिर गया है साथ जो घर गिरने की स्थित में है उसे खाली कराया गया है। घर गिरने के कारण पानी निकासी जाम हो गया था।